सतना। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 9वीं और 11वीं का टाइम टेबल किया घोषित। 12 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं। 9वीं का पेपर प्रातः 9 से 12 व 11वीं का पेपर अपरान्ह 1 से 4 बजे तक होगा।
गुढ़ थाना के बिछिया नदी के पुल में बोलेरो ओर पिकप की टक्कर दोनों वाहन नदी में गिरे.. कई लोग हुए घायल, नदी में था पानी, मौके पर पुलिस पहुँची, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पानी मे डूबे लोगों को निकाला गया, बड़ा हादशा टला..
60 सेकंड की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर क्या-क्या कहा? नई दिल्ली। देश की सियासत का केंद्र रहे अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर टल गई है। सुप्रीम कोर्ट में आज इस मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले कई अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन अदालत ने महज 60 सेकंड में इसकी सुनवाई करते हुए 10 जनवरी की अगली तारीख तय कर दी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आगे की सुनवाई तीन जजों की बेंच करेगी। अयोध्या की विवादित जमीन पर मालिकाना हक को लेकर ये मामला काफी समय से कोर्ट में लंबित है। 60 सेकंड तक हुई सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या विवाद पर सीजीआई रंजन गोगोई और एसके कॉल की बेंच ने सुनवाई की। इस केस की सुनवाई महज 60 सेकंड चली जिसके बाद 10 तारीख तक के लिए सुनवाई को टाल दिया गया। 10 जनवरी को होने वाली सुनवाई के लिए तीन जजों की बेंच करेगी जिसके बारे में फैसला बाद में किया जाएगा। 10 जनवरी को बेंच तय करेगी नई रूपरेखा कोर्ट ने कहा कि 10 जनवरी को बेंच इस केस की रूपरेखा तय करेगी। वही तय करेगी कि इस मामले की सुनवाई रोजाना होनी चाहिए य...
जारी होने के 2 साल बाद ही सरकार ने बंद की 2000 के नोटों की छपाई, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लॉन्च किए जाने के दो बाद ही 2000 रुपए के नोट की प्रिंटिंग बंद कर दी है। The Print की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई का काम बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 के नोट को लॉन्च किया गया। नोटबंदी की वजह से कैश की किल्लत को दूर करने के लिए बड़ा नोट मार्केट में उतारा गया, लेकिन बाजार में आने के दो साल बाद ही 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी गई है। इस नोट को लेकर मोदी सरकार को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। 2000 रुपए के बड़े नोट की वजह से विपक्ष के साथ-साथ आर्थिक मामलों के जानकारों ने भी सरकार की आलोचना की है। कोटक महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक ने भी माना कि 1000 रुपए के नोट बैन कर 2000 रुपए के नोट जारी करना सही कदम नहीं था। 2000 रुपए के नोट होंगे बंद! विपक्ष ने 2000 रुपए के नोट को लेकर सरकार पर आरोप लगाया कि इससे मनी लांड्रिंग में और टैक्स चोरी में मदद मिलेगी। इस आरोप को उस वक्...